फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Tue, 06 Feb 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के पहाड़ापुर निवासी दिनेश कुमार ने बंजर भूमि की पैमाइश के लिए पत्र दिया था। कई बार पत्र देने के बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं शुरू हो सकी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसडीएम विशाल कुमार ने पैमाइश का निर्देश लेखपाल रवि सिंह को दिया। पीड़ित दिनेश ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने उससे पैमाइश करने के एवज में दस हजार रुपये 10 हजार रुपये लेखपाल ने मांगे।
किसी तरह पांच हजार रुपये की व्यवस्था कर लेखपाल को देते समय लेखपाल सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो वायरल होने से सकते में आ गया।
एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी लेखपाल को निलंबित कर मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें