गोंडा। तरबगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का हदबरारी के लिए पांच हजार रुपये घूस मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लेखपाल कह रहा है कि भूमि पैमाइश के लिए हदबरारी का आदेश कराने में पांच हजार रुपये लग जाते हैं।
वायरल वीडियो विरहमदपुर क्षेत्र के लेखपाल राम नरायन बिंद का बताया जा रहा है। जिसमें लेखपाल बनियान व लोअर पहने बैठा पीड़ित से घूस की रकम निर्धारित कर रहा है। पहले ली गई पांच हजार घूस की रकम को हदबरारी कराने व जमीन पर कब्जा दिलाने के एवज में पूरी होने की बात कह रहा है। आबादी के जमीन के मामले में वह 25 हजार रुपये अतिरिक्त मांगते वीडियो में नजर आ रहा है। फिर मामला पांच हजार में तय हो गया।
एसडीएम भरत भार्गव ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।