फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अवैध कब्जे का आरोप लगा टंकी पर चढ़ा पीड़ित

Sun, 20 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए खाली कराने के लिए शनिवार को एक पीड़ित कमिश्नर कार्यालय परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर पीड़ित टंकी से नीचे उतरा। शनिवार की सुबह कमिश्नर कार्यालय में स्थित पानी की टंकी पर भगहर बुलंद बाले पांडेयपुरवा निवासी पवन कुमार चढ़ गए।
विज्ञापन


उनको टंकी पर चढ़ा देखकर अधिवक्ताओं समेत अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। पवन का कहना है कि सड़क किनारे उनकी साढ़े तीन बीघा भूमि है। उस पर लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। अधिकारियों को कई बार पत्र दिया गया। इसके बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा का कहना है कि राजस्व टीम और पुलिस गई थी। पता चला कि बंटवारा नहीं हुआ है। जांच कराई जा रही है। मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें