इटियाथोक के अर्जुनपुर गांव में गोवंशों को हरा चारा खिलाते विहिप कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
इटियाथोक (गोंडा)। गो आश्रय केंद्र अर्जुनपुर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोवंशों को हरा चारा व गुड़ खिलाया। जिला धर्म प्रचार प्रमुख राजेश ओझा ने कहा, सनातन धर्म में जन्मदिन पर केक काटने की परंपरा नहीं है। इसलिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता अपना जन्मदिन निकटतम गो आश्रय केंद्र में ही मनाएं। इस अवसर पर भगवान शरण ओझा, मोहित तिवारी, वैभव चतुर्वेदी, विकास दुबे, अंकित शुक्ल, पवन द्विवेदी, सूरज शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)