फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातीय बंटवारे रोकने में विहिप की भूमिका अहम : धीरेश्वर वर्मा

Sun, 01 Nov 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दीनदयाल शोध संस्थान में विहिप की बैठक में जानकारी देते पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की अवध प्रांत इकाई की जिला बैठक रविवार को दीनदयाल शोध संस्थान के स्वामी विवेकानंद सभा मंडप में आयोजित हुई। इसमें संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक समरसता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सह प्रांत मंत्री धीरेश्वर वर्मा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर लोगों को संगठन के हित चिंतक अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेश्वर वर्मा, जिला अध्यक्ष दिवाकर और संगठन मंत्री दीपेंद्र प्रताप ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धीरेश्वर वर्मा ने कहा कि समाज एक बार फिर विभिन्न जातियों और वर्गों में बंटने की ओर बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में सामाजिक समरसता बनाए रखने में विश्व हिंदू परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन का उद्देश्य समाज को जाति-पाति के आधार पर बंटने से बचाना और लोगों के बीच आपसी सद्भाव को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में हित चिंतक अभियान, सामाजिक समरसता, धर्मरक्षा, संस्कार परीक्षा, सत्संग विस्तार, दुर्गाष्टमी, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर बैठकें आयोजित करने और संगठन के विस्तार की रूपरेखा तय करने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें