गोंडा। मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थियेटर में एक वेंटीलेटर इंस्टॉल किया गया है। महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में 15 जनरल सर्जन व आर्थो सर्जन की तैनाती है। प्रतिदिन 12 से 15 मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है।
अभी तक ऑपरेशन के दौरान मरीज ही हालत बिगड़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ लखनऊ के उच्च संस्थान रेफर कर दिया जाता था। अब ऑपरेशन थियेटर में वेंटीलेटर लगने से मरीजों को हालत बिगड़ने पर इलाज मिल सकेगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दो वेंटीलेटर क्रियाशील थे। इसमें एक वेंटीलेटर को ऑपरेशन थियेटर में इंस्टाल कराया गया है।