फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कुंभ में हुए हादसे के बाद सरयू पुल पर रोका वाहनों का आवागमन

Wed, 29 Jan 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/ टिकरी(गोंडा)। महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को पुराने सरयू पुल पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। पैदल यात्रियों को जाने की अनुमति दी गई है। पुलिस के बड़े अफसर रात से ही सीमा पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कटरा शिवदयालगंज से होकर पुराने सरयू पुल के रास्ते पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। रास्ते में तीन स्थलों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इस अवधि में यात्रियों को सरयू पुल तक पहुंचाने के लिए ई रिक्शा का प्रबंध किया गया है। लखनऊ जाने वाले वाहनों को तरबगंज-परसपुर-करनैलगंज के रास्ते से भेजा जा रहा है। सुल्तानपुर जाने वाले वाहनों को छावनी से एक्सप्रेस वे के रास्ते पर डायवर्ट किया गया है।
देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक, एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी राधेश्याम राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी रात से ही सीमावर्ती इलाकों में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन



परेशान दिखे तीर्थयात्री
- यातायात में बदलाव के कारण तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरयू पुल से कटरा शिवदयालगंज तक लोग पैदल ही सफर करते नजर आए। रेलवे व बस स्टेशन पर भी यात्री परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें