फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा वाहन, एक दर्जन घायल; प्रयागराज में संगम स्नान कर लौट रहे थे

Thu, 30 Jan 2025 11:18 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में श्रद्धालुओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। ये सभी लोग प्रयागराज में संगम स्नान करके घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा वाहन, एक दर्जन घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा लोडर वाहन गोंडा जिले में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक दर्जन लोग घायल हो गए। छह की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि छह को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौटे श्रद्धालुओं को अयोध्या से बैठाकर बलरामपुर जा रही एक मैक्स गाड़ी नवाबगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास घने कोहरे के कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। 

हादसे में छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं हैं। श्रद्धालुओं की चीख-पुकार सुनकर पंहुचे। ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से नवाबगंज सीएचसी भिजवाया। जहां मामूली रूप से चोटिल श्रद्धालुओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सुंदर (70) पुत्र सम्मय दीन उर्फ छटई, मंजू देवी (65) पत्नी सुंदर, अटल बिहारी (45) पुत्र जोखू, गेंदा उर्फ फूलगेंदा देवी (40) पत्नी संतराम सभी निवासी देवी प्रसाद पुरवा दतौली घाट रेहरा बाजार जिला बलरामपुर, मंजू देवी पत्नी परशुराम निवासी ग्राम गणेशपुर थाना धानेपुर गोंडा और रीता पत्नी सोहनलाल ग्राम गुनाही थाना मनकापुर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। 

मामूली रूप से चोटिल राजेश पुत्र रामसेवक, नंदलाल पुत्र राम नरेश, फूलचंद पुत्र लालजी सहित आधा दर्जन लोगों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें