गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विविध कार्यक्रम हुए। बृहस्पतिवार को गोआश्रय केंद्रों पर हुए आयोजन में गोमाता का पूजन किया गया। साथ ही मरीजों को फल का वितरण किया गया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक शारदा कांत पांडेय के नेतृत्व में गो आश्रय केंद्र कलंदरपुर में गो माता का पूजन कर मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। शाहजोत में पप्पू पांडेय के नेतृत्व में प्रमोद मिश्रा, रजनीश मिश्रा,खन्नूमन्नू मिश्रा,रविमिश्र, विकास मिश्र श्यामबाबू शुक्ला, राम अशीष,प्रधान शाहजोत मनोज यादव ने हिस्सा लिया।
बेलसर के ग्राम पंचायत आदमपुर में गायों को गुड़, चना एवं हरा चारा खिलाया। खरगूपुर नगर पंचायत स्थित कान्हा गोशाला में ममता रस्तोगी, डॉ. बाबूराम निगम, राजीव रस्तोगी, जैनुद्दीन खान,राजेश रस्तोगी, विजय शुक्ल,सतोष श्रीवास्तव,पवन पांडेय आदि ने आरती कर उन्हें गुड़ व फल खिलाया। डेहरास स्थित में अनिरुद्ध प्रकाश तिवारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,टिंकू सिंह, अरविंद कुमार सिंह,अखिलेश सिंह आदि माैजूद रहे। मसकनवा में दयाशंकर पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष सुमित दुबे, प्रभाकर शुक्ला, अनिल शुक्ला, डाॅ विशाल यादव, उमेश वर्मा ने गोपूजन किया।
मरीजों को बांटा फल
परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक अजय सिंह ने मरीजों को फल वितरित किया। नवाबगंज सीएचसी में भर्ती मरीजों को मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने फल वितरित किए। विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, भाजपा नेता जनार्दन तिवारी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनिवेश त्रिपाठी, डॉ. देवेन्द्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।