फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में तोड़फोड़, दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना ( गोंडा)। थाना धानेपुर के ग्राम मुजेहनी के एक विद्यालय में चोरी करने की नियत से कुछ लोग विद्यालय में घुसे और असफल होने पर लोगों ने विद्यालय में तोड़फोड़ करते हुए प्रबंधक से गाली गलौज की और धमकियों भी दीं। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रबंधक ने थानाधक्ष से घटना की लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

खेमराज मिश्र निवासी ग्राम मुजेहनी ने बताया कि गांव में ही उनका एक विद्यालय चल रहा है। बुधवार की रात वह विद्यालय परिसर में ही अपनी कार खड़ी कर गांव में भोजन करने गए थे। थोड़ी देर बाद जब लौटे तो देखा कि विद्यालय में चार लोग चोरी करने के लिए कुछ खोज रहे हैं।
आहट पाकर तीनों लोग भाग गए। लेकिन एक व्यक्ति ने विद्यालय के तमाम सामानों की तोड़फोड़ की। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि पीड़ित प्रबंधक का प्रार्थना पत्र मिला है। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें