फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव बने हेड बॉय व आयशा हेड गर्ल

Sun, 09 Aug 2015 12:04 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स हायर सेकेंड्री स्कूल में शनिवार को स्कूल छात्र पदाधिकारियों का गठन किया गया। इस दौरान उन्हें बैज लगाकर अलंकृत किया गया तथा उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली की संस्थापिका डॉ. कृष्णा सिन्हा व विद्यालय की प्रबंधक सुजैन दत्ता ने छात्र-छात्राओं के मौलिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।

खेल शिक्षक प्रत्यूष राज व सुनील बहादुर के नेतृत्व में बच्चों ने खेल व मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन जावेद अहमद ने किया। छात्र पदाधिकारियों मेें वैभव राज श्रीवास्तव कॉलेज के हेड बॉय व आयशा हयात हेड गर्ल चुनी गईं।
विज्ञापन


डिप्टी हेड बॉय योग प्रताप सिंह व डिप्टी हेड गर्ल अनीता श्रीवास्तव, डिस्पिलिन इंचार्ज अंकित सिंह व आकृति मिश्रा चुनी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कैप्टन अजीम खान व अशलेषा मंडल उप कप्तान चुनी गईं।

इसके अलावा टीम में हिमांशु श्रीवास्तव, सीमा मिश्रा, अंशुमान सिंह, निर्मल सिंह, विनय कुमार सिंह, प्रगति सिंह, शांभवी त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, दिव्यांकन, हर्षवर्धन,  शिवम सिंह आदि किए गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें