फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण महा अभियान की निकली हवा, वैक्सीन की किल्लत बना रास्ते का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वैक्सीन की कमी से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक जुलाई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान में अड़ंगा लग गया है। एक जुलाई से क्लस्टर बनाकर जिले में हर रोज 40 हजार लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन वैक्सीन की किल्लत के कारण फिलहाल इस अभियान की शुरुआत तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

टीकाकरण महाअभियान में वैक्सीन की किल्लत रोड़ा बनी है। बीते एक सप्ताह से जिले में मांग के अनुरूप टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। इसके चलते बीते कई दिनों से जिले में टीकाकरण का कार्य ठप बना है स्वास्थ्य विभाग ने महाभियान के लिए रोजाना 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तैयार किया था।
जिसके लिए ब्लाकों व शहरी निकायों के अनुसार क्लस्टर भी तय कर दिए गए थे। बीते कुछ सप्ताह से औसतन हर दिन 15 हजार से 18 हजार डोज तक वैक्सीन लोगों को लग रही थी।
विज्ञापन

इस सप्ताह में वैक्सीन की भारी किल्लत के कारण मंगलवार व बुधवार को जिले में टीकाकरण का कार्य नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग ने महाभियान में करीब तीन सौ सेंटर संचालित करने के इंतजाम किए थे। साथ ही क्लस्टरों में सचल टीमों को टीकाकरण के लिए तैयार किया गया था।
अब वैक्सीन की कमी होने के कारण 68 सेंटर संचालित कर पाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को 7600 डोज कोविशील्ड मिलने के बाद सेंटरों में कटौती कर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें