फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों कोे कोविड का टीकाकरण सोमवार से शुरू हो जाएगा। टीकाकरण कार्य का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह दोपहर साढ़े बारह बजे जिला अस्पताल में करेंगे। इसके साथ ही महिला अस्पताल व जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी टीकाकरण कार्य का शुभारम्भ होगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि सोमवार को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री वजीरगंज सीएचसी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा सीएचसी छपिया, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय सीएचसी बेलसर, विधायक करनैलगंज कुंवर अजय प्रताप सिंह सीएचसी करनैलगंज में तथा विधायक कटरा बाजार बावन सिंह सीएचसी हलधरमऊ में टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे।
इसके अलावा जिला अस्पताल में टीकाकरण कार्य का शुभारंभ करनेे के बाद प्रभारी मंत्री द्वारा सीएचसी हलधरमऊ में 30 बेड के कोविड हास्पिटल का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह तथा विधायक गौरा प्रभात वर्मा द्वारा सीएचसी छपिया में 30 बेड के कोविड हास्पिटल का लोकार्पण किया जाएगा।
वहीं सोमवार को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के साथ सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह तथा प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री एवं समस्त विधायक मौजूद रहेंगे। सीएमओ आरएस केसरी ने बताया कि टीका लगवाने वाले लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें