फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेमिका से फोन पर बात कर रहे प्रेमी की गांव वालों ने कराई शादी, सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ विवाह

Sun, 28 Sep 2025 06:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

Lover-girlfriend marriage: यूपी के गोंडा जिले में एक प्रेमी-प्रेमिका की गांव वालों ने शादी करा दी। इस शादी में दोनों परिवार के लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के खम्हरिया बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में शनिवार की देर शाम ग्रामीणों की मौजूदगी में परिजनों ने प्रेमी-प्रेमिका की शादी करा दी। शादी के समय मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बैजपुर निवासी सोनू मौर्या (20) का प्रेम प्रसंग खम्हरिया की रहने वाली निशा मौर्या(19) से चल रहा था। सोनू खम्हरिया बाजार में चाय की दुकान चलाता है। निशा का घर दुकान से कुछ ही दूरी पर है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे।

युवती के परिजनों ने शनिवार को उसे प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत करते हुए पकड़ लिया।  इसके बाद उन्होंने युवक के परिजनों से संपर्क किया और आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। दोनों पक्ष ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के रामजानकी मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर प्रांगण में शादी कराई गई। शादी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका मंदिर के बाहर खड़े होकर एक-दूसरे को जयमाला पहना रहे हैं। प्रेमी ने सिंदूर भरकर प्रेमिका को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस दौरान गांव के लोग गवाह बने और दोनों परिवारों ने सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत विवाह को संपन्न कराया। बैजपुर के पूर्व प्रधान ओंकार गुप्ता ने पुष्टि की कि दोनों का प्रेम प्रसंग पहले से चल रहा था। परिजनों ने सामाजिक सहमति से शादी कराकर विवाद की संभावना खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें