गोंडा के चांदपुर टेपरा गांव में आग से जला घर।
- फोटो : GONDA
गोंडा। चांदपुर टेपरा गांव में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में सगे दो भाइयों के घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के चांदपुर टेपरा गांव निवासी रियाज ने बताया कि शनिवार को उसके घर में चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा था तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से उसके घर के साथ ही पड़ोस में रह रहे उसके भाई सिराज के घर में आग लग गई।
आग लपटों ने पूरे घर को घेर लिया और देखते ही देखते दोनों घरों के साथ ही दोनो घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मगर वह आग बुझाने में कामयाब नहीं हो सके।
आग की सूचना पर हल्का लेखपाल अजीत कुुमार ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। लेखपाल ने पूरी गृहस्थी समेत आग से से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसील को भेजी है। हल्का लेखपाल ने बताया कि आग से एक लाख रूपए का नुकसान हुआ है।