फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोंडा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान टेढ़ी नदी में डूबे पांच युवक, एक की मौत, दो लापता; एसडीआरएफ पहुंची

Tue, 20 Oct 2026 08:48 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, गोंडा

सार

गोंडा के तरबगंज क्षेत्र में टेढ़ी नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच युवक डूबने लगे। प्रदीप ने रघुवर और सुमित को बाहर निकाला, लेकिन सुमित की अस्पताल में मौत हो गई। अभिषेक तिवारी और रामविलास प्रजापति लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरबगंज क्षेत्र के भैरमपुर गांव के लोग मंगलवार शाम लक्ष्मनपुर में टेढ़ी नदी में प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। इस दौरान पांच युवक नदी में डूबने लगे। प्रदीप किसी तरह सुरक्षित बाहर निकले और उन्होंने रघुवर व सुमित को भी बाहर निकाल लिया। हालांकि, सुमित की मौत हो गई, जबकि अभिषेक तिवारी और रामविलास प्रजापति का पता नहीं चल सका। दोनों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब छह बजे प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुमित प्रजापति (20), अभिषेक तिवारी (18), रामविलास प्रजापति (18), रघुवर (19) और प्रदीप (20) नदी में डूबने लगे। प्रदीप ने किसी तरह खुद को संभाला और रघुवर व सुमित को बाहर निकाला। सुमित की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रदीप और रघुवर का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला और विधायक प्रेम नारायण पांडेय मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी घटना की जानकारी ली। लापता युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परंपरागत घाट नहीं था विसर्जन स्थल

एसडीएम सविता शुक्ला ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह प्रतिमा विसर्जन के लिए परंपरागत घाट नहीं था। वहां प्रतिमा रखने या विसर्जन के लिए कोई अनुमति भी नहीं थी। प्रशासन को बिना पूर्व सूचना दिए प्रतिमा विसर्जन किए जाने के दौरान हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी अभिषेक ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से लापता युवकों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें