फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 3056 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल गणित की परीक्षा

Tue, 21 Feb 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में हो रही सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा से 3056 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडियट के गृह विज्ञान व कंप्यूटर की परीक्षा में 503 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इधर, जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार ने सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज परीक्षा केेंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण रही जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट पर सचल दल की टीम ने भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। पहली पाली में हाईस्कूल की गणित व इंटरमीडियट में फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी) परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक (मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित), रंगीन फोटोग्राफी प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग के लिये) व वाणिज्य वर्ग के व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही।

1582 छात्रों ने दी विभिन्न विषयों की परीक्षा
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में वार्षिक परीक्षा के साथ बैक पेपर की परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। परीक्षा में मंगलवार को 1582 छात्रों ने हिस्सा लिया है। पहली पाली में 972 छात्रों ने व दूसरी पाली में 610 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। पहली पाली में बीए, बीएससी, बीकॉम के पहले व दूसरे सेमेस्टर की विभिन्न विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई।
विज्ञापन


मुख्य नियंता प्रो. श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। गेट पर सघन तलाशी के बाद ही छात्रों को कॉलेज के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा में प्रतिभाग करने आए छात्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें