गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से वाया बस्ती होकर गोंडा से चलकर सीतापुर के लिए अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन को नौ मार्च से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन रोज चलाई जाएगी।
इस ट्रेन के संचालन से देवीपाटन मंडल के लोगों को लाभ मिलेगा। लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर से वाया बस्ती-गोंडा से सीतापुर तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कोरोना काल में बंद कर दिया गया था।
बताया कि मुख्यालय के हरी झंडी मिलने के बाद नौ मार्च से गोरखपुर से वाया बस्ती होकर गोंडा से चलकर सीतापुर के बीच यह ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन गोंडा से सुबह 10.50 बजे चलकर दोपहर 3.00 बजे सीतापुर पहुंचेगी।
इसी तरह से गोंडा से शाम को 7.30 बजे शाम को चलकर देर रात 1.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन से देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा।