परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
गोंडा। डीएलएड प्रशिक्षुओं की तीसरे दिन की सत्र परीक्षा बुधवार को जिले में कड़ी निगरानी के बीच हुई। परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज तीन पालियों पर परीक्षा हुई। इसमें 988 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी तथा 60 प्रशिक्षु गैरजाजिर रहे।
डायट प्राचार्य रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षुओं की पहचान करने के बाद ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया। किसी केंद्र से कोई गड़बड़ी या शिकायत की सूचना नहीं मिली।