फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक किराना की दुुकान में घुसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीड (गोंडा)। घुचुवापुर बाजार में रविवार की सुबह बहराइच की ओर से आ रहा ट्रक एक ट्रक किराना की दुकान में घुस गया। जिससे दुकान का सारा सामान नष्ट हो गया और दुकान व मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर घुचुवापुर बाजार के समीप बहराइच से आ रहा दाल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर बाजार के मालिक राम तिवारी की दुकान में जा घुसा। इसमें मालिकराम के पड़ोसी ओम प्रकाश सोनी का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर आर्यनगर चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचे और जांच की। चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें