गोंडा। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र में मंगलवार की शाम को पीलखाना चौराहे के पास एक बाइक की गन्ना लदी ट्रॉली से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना छपिया क्षेत्र के आज्ञा माफी गांव निवासी की मनकापुर के पीलखाना चौराहे के पास गन्ना लदी ट्रॉली से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
परिजनों ने बताया कि वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय एलनगंज में प्रधानाध्यापक है। मंगलवार की शाम बाइक से घर लौट रहे थे तभी पीलखाना चौराहे के पास बंदर बाइक के आगे आ गया। बंदर को बचाने के लिए बाइक घुमाया तभी अचानक बाइक ट्रॉली से टकराने से हादसा हो गया।