मुजेहना ( गोंडा )। थाना धानेपुर के गोंडा-उतरौला मार्ग पर कोयले से लदा एक ट्रक पलट गया, लेकिन संजोग ही था ट्रक चालक सकुशल बच गया। शुक्रवार की दोपहर एक ट्रक गोंडा-उतरौला मार्ग पर स्थित जोतिया गांव के पास पलट गया। ट्रक चालक राममूरत पुत्र रामफेर निवासी नवाबगंज ने बताया कि नवाबगंज से कोयला लादकर बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज के इटई मैदा स्थित बजाज मिल को जा रहा था।
वह धानेपुर थाना क्षेत्र के गोंडा-उतरौला मार्ग पर पहुंचा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने ट्रक को साइड मार दिया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किराने खड्ड में पलट गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना पर वह मौके पर गए थे। मगर ट्रक चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।