फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेकाबू स्काॅर्पियो ने तीन को रौंदा, दो की मौत

Wed, 05 Apr 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाजार में सड़क किनारे टिनशेड के नीचे बैठे ग्राम चौकीदार समेत तीन लोगों को बुधवार दोपहर अनियंत्रित स्काॅर्पियो ने रौंद दिया। हादसे में चौकीदार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल किराना दुकानदार को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो समेत भाग गया।
विज्ञापन

छपिया के पायरखास गांव निवासी शेषराम ने बताया कि उसके पिता श्यामलाल (65) गांव के चौकीदार थे। बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे श्यामलाल मसकनवां बाजार में चांदनी चौक-पायरखास मार्ग पर राम अवतार मौर्या निवासी सैजलपुर की किराने की दुकान के सामने टिनशेड के नीचे बैठे थे। इसी गांव निवासी नसीर अहमद (65) भी वहीं पर बैठे श्यामलाल से बातचीत कर रहे थे।
तभी चांदनी चौक की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर राम अवतार मौर्या, श्यामलाल व नसीर अहमद को रौंदती हुई टिनशेड से टकरा गई। हादसे में श्यामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। नसीर अहमद को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि किराना दुकानदार राम अवतार मौर्या को गंभीर हालत में अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छपिया इंस्पेक्टर सतानंद पांडेय ने बताया कि हादसे में ग्राम चौकीदार समेत दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसा करने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।
हादसे में मृत ग्राम चौकीदार श्यामलाल की पत्नी की अरसा पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके दो बेटे शेषराम व भुल्लन हैं। हादसे से श्यामलाल के घर में कोहराम मचा है। नसीर अहमद के परिवार में पत्नी राजिया बेगम, चार बेटे मो. हशमत, इब्राहिम, रिजवान व इमरान और तीन बेटियां सईदा, खुर्शीदा व अर्शिया हैं। नसीर अहमद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे में घायल दुकानदार राम अवतार मौर्या की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके परिजन भी रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें