फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शहर से गांवों तक हनुमान जन्मोत्सव की धूम

Wed, 05 Apr 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के शारदा लॉन में अखंड पाठ करते भक्त। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को जिलेभर में कई जगह श्रीरामचरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार को धूमधाम से बजरंगबली का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शहर से गांवों तक कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

बड़गांव स्थित शारदा मैरिज लॉन में मेहंदीपुर बालाजी सेवा समिति की ओर अखंड पाठ शुरू किया गया। दूसरी ओर नवीन गल्ला मंडी, मालवीय नगर पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर, लोहिया धर्मशाला सहित कई अन्य स्थानों पर अखंड पाठ शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को कई जगह भंडारा होगा।
मनकापुर के शास्त्रीनगर स्थित बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में बुधवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यहां मानस मंगल दल सेवा सीमित अगुवाई में भजन व कीर्तन का आयोजन हुआ। भोजपुरी गायक मेहीलाल यादव के भजन सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। इस अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सभासद वैभव सिंह, सभासद राजेश कुमार मौर्या, श्रमण कुमार, मुकेश चौबे, दुर्गेश गुप्ता, अमर दीप, आदेश सिंह, रवि मोदनवाल, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करनैलगंज के बालाजी मंदिर में बृहस्पतिवार को 51वां जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। मंदिर के महंत बृज मोहन पांडेय ने बताया कि मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकलेगी। घंटाघर होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ और इसके बाद जागरण व विशाल भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें