गोंडा। कटरा-भटपुरवा मार्ग से बहराइच की तरफ जा रहे एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहराइच के सेखनपुरवा देवीदासपुर निवासी कल्लन (24) रविवार दोपहर तीन बजे बाइक से कटरा-भटपुरवा मार्ग होते हुए घर जा रहा था। भटपुरवा चौराहे के समीप मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किराने गड्ढे में जा गिरी। हेलमेट नहीं लगाने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने कल्लन को सीएचसी कटरा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माधवपुर चौकी प्रभारी अरुण कुमार गौतम ने बताया कि बाइक सवार युवक गड्ढे में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई।