फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बकरी के आम खाने पर मारपीट, आठ घायल

Sun, 28 May 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलावा गांव में रविवार दोपहर बकरी के आम खा लेने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मोहम्मद निजाम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि घर में अचार बनाने की तैयारी थी। दरवाजे पर कच्चे आम रखे थे। तभी गांव के ही जुम्मन की बकरी ने आम खा लिया। उसने बकरी भगाने को कहा तो जुम्मन, गुलाम, अजीम, मोहम्मद कैफ आकर पीटने लगे। बचाने आए तौकीर अहमद, फिरोज अहमद, निसरतजहां व शकीना को भी पीट दिया। मारपीट में दूसरे पक्ष के जुम्मन, अजीम व गुलाम को भी मारपीट में चोटें आईं हैं। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें