करनैलगंज/मुजेहना (गोंडा)। मंगलवार को डायल 100 के दीवान बलई यादव ने गोंडा-लखनऊ मार्ग पर स्थित नरायनपुर मोड़ के पास बेहोश पड़े एक युवक को सीएचसी में भर्ती करवाया। यह युवक बेहोशी की दशा में घंटो नरायनपुर मोड़ के प्राइमरी स्कूल के पास पड़ा था। डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि मामला जहरखुरानी का है।
वहीं मुजेहना क्षेत्र में थाना धानेपुर के देवरिया अलावल के पास स्थित सरयू नहर खंड चार पर खौदी गांव के समीप नहर पटरी पर बुधवार की सुबह एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस व 100 नंबर की पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष धानेपुर रतन कुमार पांडे ने बताया कि उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।