फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर/कटरा बाजार (गोंडा)। जिले के नवाबगंज व कटरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर गांव निवासी चंदन सिंह (32) बृहस्पतिवार की भोर में करीब तीन बजे बजाज मिल से गन्ना तौला कर घर लौट रहा था। वह खुद ही ट्रैक्टर चला रहा था। महंगूपुर मोड़ से ढेमवा मार्ग की तरफ ट्रैक्टर मोड़ा। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क की बायीं पटरी की तरफ जा घुसा। सामने लकड़ियां व लोहे का पोल पड़ा हुआ था। झटके से चालक ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आ गया। सिर दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
गश्त पर निकली डायल 112 ने इसकी सूचना परिजन को दी। मौके पर पहुंचे पिता विद्यासागर व अन्य शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। मृतक के परिवार में पत्नी पारुल, बेटी रिद्धि (4) छोटा भाई नंदन (27) व बुजुर्ग पिता विद्यासागर सिंह हैं। मां की मौत तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। छोटा भाई भी ट्रैक्टर चलाता है।
विज्ञापन

उधर, थानक्षेत्र कटरा बाजार के पहाड़ापुर गांव निवासी महेंद्र प्रताप (30) का बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध हालात में कस्तूरी रेलवे स्टेशन के पास पटरी किनारे शव मिलने से हड़कंप मच गया। गेट मैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र कटरा बाजार के पहाड़ापुर निवासी महेंद्र के भाई दिनेश ने बताया कि उसका भाई सुबह लगभग आठ बजे बाइक से डीजल लेने चौरी कोचवा पंप के लिए निकला था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसका शव रेलवे पटरी के किनारे पड़ा है। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी पूजा रो-रोकर बेहाल है।
प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि महेंद्र किसान था। वह तीन भाई में सबसे छोटा था। उसकी दो बेटी है। एक दो साल की पीहू व एक पांच साल की तेजल जो दिव्यांग है। प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज हेमंत गौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें