फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा घायल 19-23-23

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने मोतीगंज थाना क्षेत्र के सोठिया गांव के रहने वाले दूधनाथ (40) अपनी माता सीतापति (60) के साथ बुधवार की सुबह बाइक से बलरामपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

दोनो छजवा बनगई गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सीतापति की मौत हो गई। जबकि गनेशदत्त का इलाज चल रहा है।
दूसरी घटना में धानेपुर थाना के ग्राम पंचायत रेतवागाडा निवासी रौनक अली की पत्नी हसन बांदी (75) को मंगलवार को गोंडा-उतरौला मार्ग पर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे 108 एंबुलेंस से मुजेहना सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय से रास्ते में मौत हो गई। तीसरी घटना में नवाबगंज थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी भीम शंकर मिश्रा (75) मंगलवार शाम साइकिल से नवाबगंज बाजार की तरफ जा रहे थे तभी मनकापुर रोड पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें