फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा की दो ग्राम पंचायतों की राष्ट्रीय मंच पर धाक

Thu, 29 Jan 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद जिले के ग्राम प्रधान। स्रोत:
विज्ञापन
गोंडा। जिले की वजीरगंज व सर्वांगपुर ग्राम पंचायतों ने पंचायतीराज व्यवस्था में नवाचार से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में इन दोनों पंचायतों के विकास कार्यों की सराहना की गई। जिले के दो प्रधानों समेत प्रदेश के 160 प्रधानों ने बीते 28 जनवरी को समारोह में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि वे पंचायत स्तर पर स्कूली बच्चों को पंचायतीराज की कार्यप्रणाली से जोड़ें। वजीरगंज ग्राम के प्रधान सुशील कुमार जायसवाल ने बताया कि उनकी पंचायत में अंतरिक्ष प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट, पूरे जिले के कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था, सेल्फी पॉइंट, सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन्हीं नवाचारों के चलते पंचायत का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।
कटरा बाजार क्षेत्र के सर्वांगपुर ग्राम के प्रधान उमापति त्रिपाठी ने बताया कि उनकी पंचायत में नियमित रूप से बाल सभा का आयोजन किया जाता है। डिजिटल पंचायत के रूप में गांव की पहचान बनाई गई है। पंचायत को बालश्रम मुक्त घोषित कराया गया है। साथ ही हर घर को शुद्ध पेयजल योजना से जोड़ा गया है और एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानों ने बताया कि उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों की दिल्ली में सराहना हुई। समारोह में देशभर की 619 जवाहर नवोदय विद्यालयों और 200 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें