गोंडा। अदालतों में मुकदमों की पैरवी के लिए समय पर गवाही हो सके इसके लिए जिले में दो और वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग कक्ष बनेंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। अभियोजन निदेशक ललित मुदगल ने बताया कि महिलाओं व पॉक्सो संबंधी मामलों में अपराधियों को सजा दिलाने पर जोर है।
जिले में एक जनवरी 2025 से 19 अप्रैल तक 579 मामलों में गवाही कराई गई है। वहीं, एक जुलाई 2024 में नया आपराधिक कानून लागू होने के बाद 107 वादों में अपराधियों को सजा हो चुकी है। 23016 वादों में जुर्माना कराया गया है।
मिशन शक्ति से संबंधित दो वादों में आजीवन कारावास तथा दो वादों में दस वर्ष से अधिक एवं नौ वादों में दस वर्ष से कम सजा कराई गई है। एक जनवरी 2024 से अब तक टॉपटेन आठ अभियुक्तों को सजा कराई गई है। अपर निदेशक विजय शंकर मिश्रा व डीजीसी बसंत शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।