गोंडा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं (05055/05056) साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन लालकुआं से नौ सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को तथा वाराणसी सिटी से 10 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को 12 फेरों में चलाई जाएगी। लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के अनुसार लालकुआं-वाराणसी सिटी साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05055) प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से अपराह्न 03:00 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन देर रात 01:35 बजे पहुंचेगी। वहीं, वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05056) प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी सिटी से दोपहर 02:15 बजे चलेगी। जो गोंडा रात 10:05 बजे पहुंचेगी।