गोंडा। लखनऊ से बरौनी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार शाम गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची। पांच मिनट बाद मनकापुर के लिए रवाना हुई तो बोगी में दरवाजे के पास खड़े एक बुजुर्ग यात्री प्लेटफार्म नंबर दो पर गिर गए। इस पर यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी। आरपीएफ से सूचना पाकर करीब एक घंटे बाद रेलवे अस्पताल के डॉ. डीके मोर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान यात्री की मौत हो गई। जीआरपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के बतना ओमपाल चरखी निवासी मुफीदुद्दीन (78) के रूप में हुई है। वह बेटी मुमताज के साथ कटिहार जा रहे थे।