फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय निर्माण में अनियमितता पर दो सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सामुदायिक शौचालय निर्माण में मानक की अनदेखी करना दो सचिवों को भारी पड़ गया। निर्माण पूरा होने के बाद छत ढहने पर सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने दोनों पंचायतों के सचिवों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

तरबगंज के होल्लापुर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण में लापरवाही के चलते वहां के ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल रंजन को निलंबित कर दिया गया है। बीडीओ विवेक प्रिय ने बताया कि एडीओ पंचायत दामोदर शुक्ल की रिपोर्ट पर जिला विकास अधिकारी ने सार्वजनिक शौचालय होल्लापुर के निर्माण में लापरवाही बरतने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी अतुल रंजन को निलंबित कर दिया है।
बताते चलें कि सार्वजनिक शौचालय खोलते समय छज्जा लटक गया था जिसको लेकर ये मामला सुर्खियों में आया था। निर्माण में लापरवाही सामने आई थी। इसी तरह इटियाथोक के श्रीनगर ग्राम पंचायत का मामला भी सामने आया है। यहां भी दूसरे दिन ही शौचालय की छत ढह गई थी। यहां की जांच रिपोर्ट में भी सचिव की लापरवाही सामने आई। इस पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें