फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापरवाही के आरोप में दो सफाईकर्मी निलंबित

Mon, 30 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डीपीआरओ लालजी दूबे ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो सफाईकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी गणेश कुमार गुप्ता व बजरंगी प्रसाद को ईवीएम और वीवीपैट की अनुपयोगी बैटरियों को एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। मामले में डीएम के निर्देश पर दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में गणेश को रुपइडीह ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) कार्यालय और बजरंगी प्रसाद को झंझरी ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) से संबद्ध किया गया है। एडीपीआरओ जीडी जैन को दोनों मामलों में जांच अधिकारी नामित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें