गोंडा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। जिले में 4,510 विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की गई है। यह धनराशि विगत सत्र तक निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कॉपी-किताब, यूनिफार्म और अन्य जरूरी सामग्री की खरीद के लिए दी गई है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत 2.25 करोड़ रुपये की धनराशि अभिभावकों व विद्यार्थियों के संयुक्त खातों में भेजी गई है। अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे समय रहते बच्चों के लिए कॉपी-किताब और ड्रेस की खरीद कर लें, ताकि नए सत्र की शुरुआत में किसी प्रकार की परेशानी न हो। (संवाद)