फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी समेत पांच लोगों की मौत, 45 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में धीमी पड़ रही है लेकिन संक्रमितों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 45 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो रही हो लेकिन संक्रमितों के मरने का सिलसिला तेज है। हर सप्ताह औसतन 30 लोग कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को तरबगंज के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास समेत दो लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पप्पू सिंह परास 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित होने के बाद जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां भी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की मानें तो दिल्ली में उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था तथा कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गयी थी।
लेकिन गुरुवार को अचानक सेहत बिगड़ी तथा शुक्रवार को सांस उखड़ने से मौत हो गई। जिले के अस्पतालों में भर्ती चार अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। तथा 45 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। जिसमें
28 दिन बाद कोवैक्सीन व 84 दिन के बाद लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरएस केसरी ने बताया है कि टीकाकरण को लेकर नई सरकारी गाइड लाइन के अनुसार जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाए जाने के समयावधि में परिवर्तन कर दिया गया है।
कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज पहले डोज के 84 दिन बाद लगाया जायेगा तथा कोवैक्सीन लगवाने वालो लोगों को टीकाकरण के 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज का टीका लगाया जायेगा। सीएमओ ने बताया कि आसानी से टीकाकरण करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कर अपना स्लॉट की बुकिंग करवा लें। वहीं टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन में युवा काफी रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें