फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसों में युवक समेत दो की मौत, एक जख्मी

Fri, 13 Sep 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के इटियाथोक के जानकीनगर में हादसे के बाद गड्ढे में पड़ी बाइक। - संवाद
विज्ञापन
इटियाथोक के जानकीनगर पेट्रोलपंप के पास बाइकों की भिड़ंत में मामा की मौत, भांजा जख्मी धानेपुर के शुक्लागंज के पास बाइक की टक्कर से बलरामपुर के साइकिल सवार युवक की गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटियाथोक/रुपईडीह/मुजहेना (गोंडा)। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका सीएचसी इटियाथोक में इलाज चल रहा है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के जानकीनगर पेट्रोलपंप के पास बाइकों की भिड़ंत में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। धानेपुर थाना क्षेत्र के शुक्लागंज गन्ना तौल केंद्र के पास बाइकसवार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगाई गांव निवासी नरेंद्र कुमार मिश्रा (45) अपने भांजे मरदनपुरवा थाना खरगूपुर निवासी विवेक द्विवेदी (21) के साथ शुक्रवार की भोर बाइक से बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर मां पाटेश्वरी देवी का दर्शन करने गए थे। वहां से सुबह करीब 10 बजे वह दोनों वापस लौट रहे थे। इटियाथोक-बलरामपुर मार्ग पर जानकीनगर के समीप सड़क के दाहिनी ओर स्थित पेट्रोलपंप पर तेल डलवाने के लिए मुड़े ही थे, कि तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। बाइक में फंसकर नरेंद्र करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी इटियाथोक पहुंचाया। जहां पहुंचते ही नरेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनके भांजे विवेक का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। चौकी प्रभारी जानकीनगर शेषनाथ पांडेय ने बताया कि नरेंद्र कुमार मिश्रा ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। चिकित्सक के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोट और अत्याधिक रक्तस्राव मौत का कारण बना। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरे हादसे में बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर महंत राजघटा गांव निवासी हरीराम (40) बृहस्पतिवार को साइकिल से धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गोदहना गांव स्थित अपने ससुराल आए थे। वहां शुक्रवार की सुबह अपने अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में शुक्लागंज गन्ना तौल केंद्र के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक को भी मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें