फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से दो लोग की मौत, पांच नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आने से जनपद संक्रमण से निजात पाने की ओर बढ़ रहा है। लेकिन हर रोज कोरोना संक्रमितों के मौतों का सिलसिला जारी है। सोमवार को दो कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा पांच नए संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नए केसों में कमी आने से जिला कोरोना से मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। वहीं कोरोनाकाल में विभिन्न अस्पतालों में संक्रमितों के लिए आरक्षित किए गये बेड भी खाली पड़े हैं।
जिले के अस्पतालों में कोरोना के सिर्फ दो मरीज भर्ती हैं। वहीं सोमवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित अस्पतालों में भर्ती दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा पांच नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिसके साथ ही सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है। कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए हो रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले 1740 लोगों व 45 वर्ष से अधिक 6195 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 690 स्थानों पर सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें