फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सर्पदंश से दो लोगों की जान गई

Fri, 08 Sep 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज व छपिया में सर्पदंश से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी कल्लू ने बताया कि उसका बेटा इजहार बुधवार देर रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह वह बिस्तर पर बेहोश पड़ा मिला। इजहार को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों ने बताया कि उसे जहरीले सांप ने काट लिया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में छपिया थाना क्षेत्र के नगरा बुजुर्ग गांव निवासी अमरजीत (40) बृहस्पतिवार रात घर की छत पर सो रहा था। देर रात बारिश शुरू हो गई तो वह कमरे में चारपाई पर सो गया। देर रात सर्पदंश से अमरजीत की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया। जहां से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें