फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एचटी लाइन के करंट से दो लोगों की जान गई

Sat, 23 Aug 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार/मसकनवा (गोंडा)। कजरीतीज पर जलाभिषेक को लेकर जहां विद्युत लाइनों व पोलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। वहीं, हाईटेंशन लाइनों से टकरा रहीं पेड़ों की टहनियां जानलेवा बन गई हैं। कटरा बाजार के रामगढ़ निवासी प्रेम (59) और छपिया के दुबौली भार्गवजोत निवासी बाबूराम (55) की तार की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

कटरा बाजार के रामगढ़ निवासी प्रेम शुक्रवार सुबह आठ बजे घर से करीब पांच सौ मीटर दूर पाकड़ की पेड़ पर चढ़कर बकरी के लिए चारा काट रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों का आरोप है कि पेड़ की टहनियों से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इसी वजह से प्रेम हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रधान प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रेम बकरियों का हरा चारा बाजार में बेचकर पत्नी राजकुमारी, तीन बेटों व पांच बेटियों का गुजारा करते थे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है। करनैलगंज विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पेड़ काटते समय टहनी टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिरने से हादसा हुआ है। जांच की जा रही है।
छपिया के दुबौली भार्गवजोत निवासी किसान बाबूराम की पत्नी सोनपता ने बताया कि शुक्रवार को जर्जर तार अचानक टूटकर गिर गया। इससे करंट की चपेट में आने से उनके पति बाबूराम की मौत हो गई। जेई विकास सिंह का कहना है कि किसान के घर के बगल से हाईंटेंशन लाइन गुजरी है। पेड़ की डाल काटने के कारण तार टूटने से हादसा हुआ है। इंस्पेक्टर राम सुमझ प्रभाकर ने बताया कि छानबीन शुरू की गई है। किसान के परिवार में पत्नी सोनपता व तीन बेटे हैं। तीनों मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
इटियाथोक (गोंडा)। सिसई बहलोलपुर के तिन्ना तारी में बृहस्पतिवार रात शॉर्ट सर्किट से पवन कुमार के घर में आग लग गई। पीड़ित पवन ने बताया कि परिवार के सभी लोग सो रहे थे। रात 11 बजे घर में आग लग गई। घर में रखे कपड़े, गद्दे समेत इलेक्ट्राॅनिक उपकरण आदि सामान जल गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें