फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई

Sat, 21 Jun 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में शनिवार को डीएम की चौपाल शुरू होने से पहले वर्चस्व कायम करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामला डीएम के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


मामला नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव का है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह और अनिल सिंह के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई थी। डीएम की चौपाल शुरू होने से पहले अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। डीएम के आने से पहले पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। 

तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात 

डीएम नेहा शर्मा को चौपाल में मारपीट की जानकारी हुई तो कार्रवाई करने को कहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। साथ ही बाद में दोनों पक्षों के बीच कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए फोर्स तैनात की गई है। पुलिस कर्मी गांव में गश्त करते नजर आए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें