परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के नंदौर रेती गांव में जमीन कब्जेदारी को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हा गए हैं।
गांव निवासी तारावती ने आरोप लगाया कि सोमवार को कुछ लोगों ने खेत में आकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दो लोगों को चोटें आईं। वहीं, दूसरी तरफ से मुकेश यादव ने बताया कि जमीन का स्टे होने के बावजूद जबरन कब्जे के प्रयास किया गया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें मुकेश यादव व उनके पिता सर्वादीन, मां और पत्नी मंजू देवी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।