फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: काश्तकारों से रिश्वत मांगने में दो और लेखपाल निलंबित

Tue, 06 Feb 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मंगलवार को काश्तकारों से रिश्वतखोरी के आरोप में सदर तहसील के सालपुर लेखपाल संतोष शर्मा और गनवरिया लेखपाल दिनेश सरोज को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। साथ ही कार्यालय से संबद्ध कर मामले की जांच तहसीलदार व नायब तहसीलदार को सौंपी है। सात दिन में रिपोर्ट तलब की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर तहसील के सालपुर क्षेत्र के लेखपाल संतोष शर्मा का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें लेखपाल पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए। जिसे जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गंभीरता से लिया। वहीं गनवरिया निवासी रामदेव ने मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र से मामले की शिकायत की। इस दौरान बताया कि लेखपाल दिनेश सरोज ने कब्जा दिलाने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं पैसे न देने पर उन्हें कब्जा नहीं मिल पा रहा है। जिसे मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने गंभीरता से लिया है।
कमिश्नर व डीएम ने एसडीएम सुशील कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। उप जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि निलंबन की अवधि में संतोष शर्मा और दिनेश सरोज उनके कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

24 घंटे में तीन लेखपालों पर हुई कार्रवाई
इससे पहले पहाड़ापुर लेखपाल रवि सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम विशाल कुमार ने निलंबित कर दिया था। वहीं 24 घंटे में दो और लेखपालों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें