करनैलगंज (गोंडा)। नगर के गाड़ी बाजार में एक मकान की छत पर तार खुला होने के कारण दो बंदर करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने बंदरों को बचाने का प्रयास किया मगर दोनों की मौत हो गई। इसके बाद अप्पू मोदनवाल, निखिल खेतान, विशाल गुप्ता, आयुष सोनी, अजय जायसवाल आदि ने मिलकर दोनों बंदरों का अंतिम संस्कार किया। अप्पू ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए खींची गई लाइन का केबल कटा था और छत पर पानी भरा होने से बंदर करंट की चपेट में आ गए। (संवाद)