फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
गोंडा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश के साथ एसपी व पुलिस टीम। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस ने मंगलवार की देर रात सहियापुर मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर समेत 25-25 हजार दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से 313 बोर व 12 बोर के तमंचे समेत कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल एक बदमाश को सीएचसी इटियाथोक में भर्ती कराया गया है। मामले में थाना इटियाथोक में दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात स्वाट टीम के प्रभारी अतुल चर्तुवेदी व इंस्पेक्टर इटियाथोक संदीप कुमार सिंह को सूचना मिली कि बहराइच व श्रावस्ती जनपद के दो ईनामी बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने टीम बदमाशों की तलाश में निकली। पुलिस टीम की सहियापुर मोड़ के पास पुलिस ने जब दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश धर्मेन्द्रग गुप्ता निवासी गिलौला जनपद श्रावस्ती के पैर में गोली लगी। जिससे वह गिर गया। इसी बीच पुलिस टीम ने धर्मेन्द्र समेत दूूसरे बदमाश रफीक निवासी वीरपुर थाना पयागपुर बहराइच को दबोच लिया।
एसपी ने बताया कि घायल बदमाश धर्मेन्द्र को सीएचसी इटियाथोक में भर्ती कराया गया है। एसपी के मुताबिक धर्मेन्द्र श्रावस्ती जनपद का हिस्ट्रीशीटर है। धर्मेन्द्र व रफीक पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। दोनों ने मिलकर इटियाथोक क्षेत्र में माह जुलाई में एक ग्राहक सेवा केंन्द्र से लूट का प्रयास किया था। मगर लोगों के आ जाने से बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि धर्मेन्द्र के खिलाफ श्रावस्ती, बहराइच व गोंडा जनपद में 17 तो रफीक के खिलाफ गोंडा के इटियाथोक लूट व मुंबई के कुर्ला इस्ट में डकैती का मुकदमा दर्ज है। बताया कि दोनों के पास से 315 बोर का तमंचा तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा व 12 बोर का तमंचा दो जिंदा कारतूस व दो खोखा के साथ ही एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें