फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रक चालक समेत दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कौड़िया व धानेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र में गोंडा-बहराइच मार्ग पर जयरामपुरवा घुचुवापुर के पास ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों वाहनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने ट्रक ड्राइवर योगेंद्र प्रसाद (39) निवासी अंबेडकरनगर को लखनऊ रेफर कर दिया, मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक रिंकू उर्फ कुलपति निवासी गंगू देवर, थाना विशेश्वरगंज, बहराइच का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

धानेपुर क्षेत्र के कोनिया बनकट निवासी प्रदीप (22) सोमवार दोपहर किसी काम से बाइक से मुख्यालय जाने के लिए घर से निकला था। वह गोंडा-उतरौला मार्ग के माधवगंज के बेलहरी गन्ना तौल केंद्र के पास पहुंचा था, तभी उतरौला की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही प्रदीप की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। प्रदीप हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि प्रदीप के पिता माता प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें