फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बलरामपुर के सीबीओ के खिलाफ जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा विधायक की शिकायत पर बलरामपुर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। आयुक्त के आदेश पर जांच कर रहे मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त ने नोटिस जारी कर आरोपी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरबी सिंह से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

बलरामपुर के सदर के भाजपा विधायक पल्टूराम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरबी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए देवी पाटन मंडल के आयुक्त से शिकायत की। आरोप लगाया कि आरबी सिंह आफिस में बैठकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हैं।
आयुक्त एमपी अग्रवाल ने मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त पदमकांत शुक्ल और उप निदेशक पंचायत आरएस चौधरी को जांच अधिकारी नामित कर शिकायतों की जांच के आदेश दिए हैं। संयुक्त विकास आयुक्त ने आरोपी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आरबी सिंह को नोटिस देकर साक्ष्य सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें