फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नकलचियों को पकड़ा

Sat, 20 Feb 2016 10:58 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस के सचल दस्ते ने दो नकलचियों को दबोच लिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के  दोनों पालियों में 1620 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है। दोनों पालियों में 16 हजार 846 के सापेक्ष 15 हजार 226 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया है।
विज्ञापन


डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने शनिवार को बताया कि दूसरी पाली में सामान्य हिंदी के द्वितीय प्रश्नपत्र के दौरान किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर धवाई व राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी में एक-एक नकलची को पकड़ा गया है।

डीआईओएस के सचल दस्ते ने किसान इंटर कॉलेज में मनीषा भारती व राजकीय इंटर कॉलेज में लक्ष्मण यादव को नकल करते हुए पकड़ा है।

नकलविहीन परीक्षा कराने के सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को कड़ा निर्देश जारी किया गया है। केंद्रों पर सामूहिक नकल कराते व अव्यवस्था पाए जाने पर भविष्य में डिबार करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि प्रथम पाली हाईस्कूल कॉमर्स विषय में 29 के सापेक्ष 27, इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र में 1281 के सापेक्ष 1172 और द्वितीय पाली में सामान्य हिन्दी के द्वितीय प्रश्नपत्र में 15 हजार 536 के सापेक्ष 14 हजार 27 ने एग्जाम दिया है।
विज्ञापन


प्रथम पाली में हाई स्कूल के दो, इंटर के 109 और द्वितीय पाली में 1509 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें