डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज के चंदापुर के मजरे झाऊपुरवा में मंगलवार दोपहर बिजली का तार गिरने से रामदास यादव के छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक मवेशी व ट्रैक्टर जल गया। राम सबेरे यादव का छप्पर भी आग की चपेट में आकर जल गया। उनके घर का सारा सामान जल गया और दो मवेशी झुलस गए। प्रधान प्रतिनिधि शिवा सिंह ने बताया कि बिजली के तार में करंट के डर से किसी ने आग बुझाने की हिम्मत नहीं की। बिजली कटने के बाद ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। (संवाद)